गिरिडीह : निमियांघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा निवासी तुलसी महतो के 27 वंर्षीय पुत्र चूरामन महतो की गुरूवार शाम को मुम्बई में बिजली के करंट लगने मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चूरामन महतो बिल्डिंग लाइन में काम करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।मृतक चूरामन महतो अपने पीछे पत्नी आशा देवी, माता शनिचरी,पिता तुलसी महतोको अपने पीछे छोड़ गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।