गिरिडीह : जैन धर्मावलंबियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित सम्मेद शिखर पारसनाथ की वंदना करने आए मध्य प्रदेश के एक जैन तीर्थ यात्री की हृदयघात से मौत हो गयी। मृतक तीर्थ यात्री 60 वर्षिय महेंद्र जी श्रीमाल मध्य प्रदेश के उज्जैन के निवासी थे। वह उज्जैन से करीब दो सौ जैन तीर्थ यात्री के जत्था के साथ सपरिवार मधुबन आए थे।
