गिरिडीह : जमुआ माहुरी वैश्य मंडल के नए सत्र की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव सम्पन्न कराया गया। महामंडल के महामंत्री उमा शंकर चरण पहाड़ी एवं संगठन मंत्री प्रदीप कुमार के बतौर पर्यवेक्षक उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से अखिलेश भदानी को अध्यक्ष और संजय लोहानी को सचिव चुना गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष रहे गोपाल भदानी को जमुआ मंडल का संरक्षक के पद पर आसीन किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।