गिरिडीह : गिरिडीह के कांग्रेसी नेता संतोष दास को गिरिडीह जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। रांची स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने संतोष दास को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन सम्बन्धी पत्र सौंपा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।