गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक दोनो आपस मे चचेरे भाई बहन बताये जा रहे हैं।मृतक का नाम अजय मंडल उम्र 18 वर्ष बताया जा रहा हैं और बहन साक्षी कुमारी जिसकी उम्र 6 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार दो भाई और एक बहन स्कूटी पर सवार हो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महतोडीह से ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बालू लदे एक तेज़ रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में स्कूटी पर सवार बहन साक्षी कुमारी की मौत मौके पर ही हो गई।जबकि चचेरा भाई अजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। हालांकि अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
