गिरिडीह : भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पाद के लिए थाना दिवस के अवसर पर सोमवार को बिरनी थाने में थाना प्रभारी सर्वानन्द सिंह की अध्यक्षता में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की महिला और पुरुष अपनी अपनी समस्याओं लेकर थाना पहुंचे थे। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े 12 मामलों की सुनवाई की गई। सम्बन्धित राजस्व कर्मचारी ने शिविर में भूमि विवाद मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी। लेकिन पूर्ण कागजात के साथ वादी प्रतिवादी के उपस्थित नहीं होने के कारण सभी पक्षों को अगला थाना दिवस के दिन पूर्ण कागज़ात के साथ उपस्थित होंने का समय दिया। मौके पर थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को थाना दिवस आयोजित होता है। जिसमे प्रखंड के राजस्व से सम्बंधित मामले और स्थानीय विवादित मामलों में दोनो पक्षों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य आदि के आधार पर निष्पादन किया जाता है। वहीं राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक संजीव जरुहार ने बताया कि कुछ मामले को थाने में निष्पादन कर दिया जाता है। लेकिन कुछ मामले में स्थल निरीक्षण के बाद ही निष्पादित हो पाता है। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी सुरेश मेहता, प्रतीक मधेसिया, बिरनी पंचायत समिति सुखदेव राम, लक्ष्मण पासवान, विनोद मोदी, विहिप जिला मंत्री निरंजन कुमार, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सन्तोष कुमार, चन्दन गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।