झारखंड आन्दोलनकारी स्व गिरधारी महतो की 12 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव मुंडरो मे को झामुमो प्रखंड ईकाई बगोदर के द्वारा मनाया गया।कार्यक्रम में स्व गिरधारी महतो के आदम कद प्रतिमा में सबसे पहले उनकी पत्नी पूर्व विधायक अमित महतो झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह बंधन महतो नीतीश पटेल समेत उपस्थित लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो उपस्थित थे। इस दौरान ने स्व गिरधारी महतो की जीवनी प्रकाश डाला गया। और कहा गया वह सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ हमेशा लडाई लडे थे।इस दौरान स्व गिरधारी महतो मेमोरियल क्रिकेट मैच के विजेता टीम व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।साथ ही असहाय लोगों के बीच कंबल भी वितरण किया गया मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह कोषाध्यक्ष गौरव कुमार उपाध्यक्ष शहनवाज अंसारी झामुमो छात्र मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता नितीश पटेल बंधन महतो अनवर अंसारी रूपलाल चौधरी डुमरी प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो शाकिर अंसारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे
