पीरटांड़ प्रखंड के बराकर नदी के तट पर स्थित चंपानगर में शुक्रवार को प्रखंड भाजपा द्वारा वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में सूबे के प्रथम मुख्य मंत्री बाबूलाल मराण्डी ने भी भाग लिया साथ मे उनके भाई नुनूलाल मराण्डी भी थे।पीरटांड़ दौरे के क्रम में सबसे पहले वे पारसनाथ पहाड़ स्थित जाहेर थान गए।यहां पूजा अर्चना करने के बाद भाजपा प्रखंड कमेटी से उन्होंने मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में परिचय प्राप्त किया।इस दौरान वे पुराने कार्यकर्ता पालगंज के वल्लभ भक्त से मिले।वे सड़क दुर्घटना में घायल है।पालगंज के बाद वे बराकर नदी के तट ओर पहुंचे।यहां उनका संथाली समाज के पारंपरिक नृत्य व गीत से स्वागत किया गया।भाजपा नेता चुन्नुकान्त ने बताया कि एक दिवसीय दौरे पर मराण्डी पीरटांड़ आये थे।संथाल परगना से काफी संख्या में संथाल समाज व एक यूनिवर्सिटी से यहां उनसे मिलने पहुंचे थे इसी वजह से यहां वनभोज कार्यक्रम भी रखा गया था ताकि अतिथियों का स्वागत किया जा सके।कार्यक्रम में श्याम प्रसाद,सिकंदर हेम्ब्रम,दीपक यादव,सुरेश साव,मनोज पण्डित,नूनका टुडू,आदि लोग थे।प्रमुख सिकंदर हेम्ब्रम ने बताया कि यह राजनीतिक नही बल्कि सामाजिक कार्यक्रम था।संथाल परगना से काफी लोग श्रीमराण्डी से मिलने यहां पहुंचे थे।उनके आगमन पर यहां सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
