झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के जरीडीह प्रखंड से शिवनारायण महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं।जीवन में खेल बहुत जरूरी हैं। खेल से शारारिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता हैं साथ ही इससे आपसी भाईचारा भी बढ़ता हैं। बचपन में कई तरह के खेल खेलें हैं जैसे खो-खो,कब्बडी,क्रिकेट,फुटबॉल आदि और खेलों में अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियाँ देश का नाम रोशन कर रहे हैं। क्रिकेटरों को अन्य प्रकार की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध होते हैं। साथ ही उन्हें प्रसंशकों द्वारा काफी मान सम्मान भी मिलता हैं।खिलाडियों को सुविधा व मान सम्मान मिलना ही चाहिए क्योंकि देश का नाम रोशन करने में वो सभी काफ़ी मेहनत करते हैं। देखा जाता हैं कि हैं कि क्रिकेट की लोकप्रियता अन्य खेलों से कही ज़्यादा हैं।सरकार अगर अन्य खेलों को भी क्रिकेट की तरह सुविधाएँ दे तो खिलाड़ियाँ इन खेलों में भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश को सम्मान दिला सकते हैं। और इन खेलों का महत्व भी बढ़ जाएगा। और सरकार को महिला खिलाडियों को उसी तरह सुविधा व सम्मान देना चाहिए जिस तरह पुरुष खिलाडियों को मिलता हैं। खेल को समय व नियमानुसार खेली जानी चाहिए।