झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार जी ने बताया की बढ़ती बेरोजगारी से प्रदेश के युवक अपराध के दलदल में धंस रहे हैं।शानो शौकत भरी जिंदगी जीने की लालसा पाले युवक पढ़़-लिखकर नौकरी की तलाश में वर्षों भटकने के बाद जिंदगी की राह से भी भटकने लगे हैं।युवाओं के अभिभावक अथवा उनके परिवार वाले भी उनके आपरधिक मामले के गुनहगार है। क्योकिं वें तो बेटियों से पूछते है की वे कहाँ गई थी। परन्तु बेटों से ये सवाल परिवार वाले नहीं पूछते है। परिवार वाले बेटों और बेटी दोनों को सामना नजर से देखे और परवरिश अच्छे से करे तो युवाओं में बढ़ते अपराध की प्रवीति कम हो सकती है।
