राधू राय,जिला धनबाद के बाघमारा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि भारत में पर्वो का बहुत महत्व होता है।भक्तगण पर्वो को भक्ति-भाव हर्षोल्लाष के साथ मनाते है।पर्व त्योहार से लोगो को शांति और ख़ुशी मिलती है।वर्षो से वट सावित्री पर्व का बहुत ही महत्व है।इस पर्व में सुहागने अपने पति की लम्बी उम्र और उज्जवल भविष्य के लिए वट सावित्री का उपवास रखकर वट वृक्ष के नीचे विधि-विधान के साथ तमाम रस्मों को अदा की तथा इसमें सावित्री कथा सुनने की प्रथा का भी प्रचलन है।
