प्रखंड बाघमारा,जिला धनबाद से बीरबल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि हर वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है।अंतराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 से हुई थी। उस समय मजदूरों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूर संघों ने मिलकर निश्चय किया कि वे 8 घंटे से ज़्यादा काम नहीं करेंगे। इसे लेकर मजदूर संघों ने हड़ताल की और इस हड़ताल के दौरान बम्ब ब्लास्ट की घटना हुई जिससे निपटने के लिए पुलिस ने मजदूरों पर गोलियां चलाई। इस घटना में कई मजदूरों की मौत हो गई थी और कई मजदूर घायल भी हुए थे।
