दिल्ली से धर्मेंद्र कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्यों अकेले में लिंग में तनाव हो जाता है ,परन्तु लड़की के सामने सेक्स के लिए लिंग में तनाव नहीं होता है ?

मिर्जापुर जिले से रोहित कुमार ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि माता -पिता को अपने बच्चों की बातों पर ध्यान देनी चाहिए। और बच्चों को प्यार एवं विश्वास में रखना चाहिए ताकि बच्चा अपनी हर बात खुलकर बता दे। बच्चे डर से अपनी बात नहीं बताते हैं। इसलिए अपने विचारों और बातों को ध्यान में रखकर अपने बच्चों को अवशय सुनें

मिर्जापुर जिले से विनय ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि हिंसा होने पर हमारा मन,दिमाग,गरिमा और इज्जत पर बहुत गहरा असर पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि जिस लड़की के साथ छेड़खानी होता है वो लड़की किसी से बोल नही पाती है। क्यूंकि वो शरमाई,घबराई हुई होती है और घर वालों का डर भी उसे होता है। अगर आप कहीं छेड़खानी होते देखते हैं तो लड़के और लड़की को कभी मारना नही चाहिए। बल्कि लड़के को बुला कर उससे बात करनी चाहिए और समझाना चाहिए।स्कूल में शिक्षकों को भी छेड़खानी के विषय में जानकारी देनी चाहिए।

धर्मेंदर कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्यों इनका लिंग सेक्स के समय खड़ा नहीं होता है या लिंग में तनाव नही होता है?

उत्तर-प्रदेश से संतोष कुमार पासवान कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि एचआईवी और एड्स में क्या अंतर है ?

उत्तर-प्रदेश से हमारे श्रोता कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि लिंग में तनाव से पहले क्यों वीर्य निकल जाता है ?

दिल्ली से दीपक कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि लड़कियाँ सिर्फ उन लड़कों को क्यों पसंद करती हैं जो.झूठ बोलता है ,बुरे काम करता है और शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए लड़कियों से दोस्ती करता है।उन लड़कों को क्यों भाव नहीं देती जो सच बोलते हैं और दोस्ती करना चाहते हैं ?

हनुमान खुरे ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि लड़कियों को स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। माता पिता की जिम्मेदारी है कि वो लड़कियों को अपने मनपसंद के लड़के से शादी करने दें।

हनुमान ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से बहुत कुछ सीखा है ,जैसे महावारी कैसे आती है एवं इस दौरान क्या-क्या करना है ,इत्यादि। साथ ही इन्होने सुझाव दिया कि एड्स के ऊपर भी कार्यक्रम होनी चाहिए।

नानगढ से हनुमान खुरे कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं, कि महावारी में क्या क्या होता है ?किस उम्र में आता है ?दर्द क्यों होता है ?इसमें कैसा खून आता है ?इस विषय पर विस्तृत जानकारी दीजिये।