Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

प्रखंड पोटका,जिला पूर्वी सिंहभूम के कोग्दा गाँव से कपिल देव भगत जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि विगत 5 दिन पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जो नई सूची जारी की गई है उसमे कुछ अनियमितता पाई गई है . दरअसल हुआ यूँ हैं कि कई लोगों का नाम इंटरनेट पर है लेकिन उसका सूची राशन डीलर के पास नहीं भेजा गया है .इस सम्बन्ध में पंचायत प्रतिनिधि से बात कि गई तो पता चला कि जिन लोगों का नाम इंटरनेट पर है उनका अभी कार्ड बनना संभव नहीं है . अब प्रश्न यह उठता है कि जब लोगों को कार्ड देना ही नहीं है ,तो इंटरनेट पर उनका नाम क्यों डाला गया . इसके विरोध में लोगों ने मुसाबनी और पोटका प्रखंड का घेराव किया लेकिन उस दौरान प्रखंड कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे . अत: सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और उक्त समस्या का समाधान हेतु उचित कदम उठानी चाहिए .

जिला पूर्वी सिंघभूम,प्रखंड पोटका से चक्रधर भगत जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध पुरे झारखंड के लिए चिंता की बात है। क़ानूनी प्रावधान और जन-जागरूकता की कोशिश के बावजूद बलात्कार,शारीरिक शोषण हिंसक अदि की घटनाएं बढ़ रही है। इस मामले में झारखंड की स्थिति छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की तुलना में अधिक चिंता-जनक है। यह राज्य की कानून व्य्वस्था के साथ राजनैतिक,नैतिक की लापरवाही का भी सूचक है अगर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध को देखा जाये तो स्पष्ट है की झारखण्ड की कानून व्यवस्था लचर है और विकाश की राह में बड़ी बाधा है इसे सुधारना बहुत जरुरी है इसलिए सरकार से निवेदन है की महिलाओं की सुरक्षा व्य्वस्था पर ध्यान दे।द