हिमंगशु कुमार प्रखंड पोटका पूर्वी सिंहभूम से मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मौसम की मार कहीं बाढ़ कहीं सुखाड़ इस समय अगर मौसम की बात की जाए तो कुछ राज्य असम और मध्यप्रदेश में इतनी बारिश हुई है कि वंहा बाढ़ की स्थिति बनी हुई है,पर झारखण्ड की पूर्वी सिंहभूम जिला में अभी भी सूखे की स्थिति बनी हुई है,सूखे के कारण किसान यंहा धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं,कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जंहा किसान केनल के पानी से रोपाई कर रहे है पर ज्यादातर हिस्सों में पानी नहीं होने के कारण किसान अपने धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800097458 पर।