झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के कसमार प्रखंड से सुदाम कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि प्रकृति के नियमों का उलंघन नहीं करना चाहिए। मनुष्य को स्वार्थ से नहीं बढ़ना है। जनसँख्या बढ़ा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि जंगलों को काट कर घर बनाए। जंगल काट कर जीवों के घर को नहीं उजाड़ सकते है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ हो चूका है इसीलिए प्राकृतिक आपदाएँ आ रही है। मनुष्यों को प्रकृति के नियमों को मानना चाहिए। जीव जंतुओं के घर को बचाए रखने के लिए पहाड़ों की कटाई रोकना और पेड़ों को बढ़ाना है .