झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड नवाडीह से जे एम् रंगीला ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर दिलीप कुमार से साक्षात्कार लिया। दिलीप ने बताया जलवायु परिवर्तन के कारण ऋतुओ का समय बदल गया है। इसका प्रमुख कारण पेड़ो की कटाई है। आजकल खेती करने में लोग हायब्रिड बीज का उपयोग करते है जिससे फसल अधिक होती है किन्तु सरकार इसका उचित दाम नहीं देती है और किसानो की मुलभुत आवश्यकताए पूरी नहीं हो रही है जैसे किसानो को कोई लाभ नहीं मिल रहा ,जीवन यापन का खर्च नहीं मिल रहा ,बच्चो की पढाई के लिए कुछ नहीं मिल रहा। इस वजह से किसान खेती से विमुख हो रहे है। जलवायु परिवर्तन के कारणों में से एक कारण कल कारखानों की अधिकता है। इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। खदान ,बिजली ,स्टील के कारखानों के लिए नियम है कि इन्हे पेड़ लगाने होंगे लेकिन यह पेड़ नहीं लगाते है और इनसे निकलने वाले धुंए से जलवायु परिवर्तन हो रहा है