झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड नवाडीह से जे एम् रंगीला ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर शिक्षक से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया वर्षा कम होने का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है। मनुष्य अत्यधिक विकास के लालच में अवैध रूप से प्रकर्ति के साथ छेड़छाड़ कर रहा है जैसे जंगलो की कटाई कर रहा है और इसका असर जलवायु पर पड़ रहा है और वर्षा कम हो रही है। वर्षा अनियमित और कम होने के कारण किसान समय पर बुआई नहीं कर पाते और फसल अच्छी नहीं होती तो किसान जीवन यापन की लिए अन्य रोजगार तलाश करने लगे है। जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए मनुष्य को प्रकर्ति के साथ सामंजस्य करना होगा और वृक्षारोपण को अधिक से अधिक बढ़ावा देना होगा। अगर अभी भी वृक्षारोपण को नहीं बढ़ाया जाएगा तो यह जलवायु परिवर्तन हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए खतरा बन सकता है