झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने लोकनाथ महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की पहले के जलवायु और अभी के जलवायु में बहुत अंतर् है। पहले पेड़ पौधे रहने के कारण बारिश ज्यादा होता था। अभी पेड़ पौधे कम हैं जंगल भी कट रहा है। जिसके कारण बारिश नहीं हो पा रहा है। किसान भी जलवायु पर निर्भर करते है। खेती में उपज कम होने से लोग रोजी के लिए पलायन करने को विवश हो गये हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।