बोकारो जिले के चंदरपुरा प्रखंड में देव नारायण ने "बेटी की शिक्षा " विषय पर समसूल हक़ से साक्षात्कार लिया। समसूल हक़ ने बताया कि बेटियों को पढाना नितात आवश्यक है। कम से कम उनको बी.ए करवाना चाहिए। बेटियाँ पढेंगी तो नौकरी कर पाएंगी। आज भी कई परिवार खर्च एवं खराब आर्थिक स्थिति के कारण बेटियों की शिक्षा पर ध्यान नही देते हैं।साथ ही इनका कहना है कि बेटियों की शिक्षा के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। पास में कॉलेज नहीं होने के कारण हर दिन दस-बीस किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। परिणामस्वरूप घर पर ट्यूशन कर के बेटियाँ पढ़ाई करती हैं। बेटियाँ उच्च शिक्षा हासिल करेंगी तो अफसर,एसपी,टीचर ,इत्यादि बन सकती है