चंद्रपुरा प्रखंड के तारवीं ग्राम की खेतों में ट्रैक्टर व मज़दूर की सहायता से धान की फ़सलें लगाई गई। जिसके पश्चात अब धान की फ़सल लहलहा रही है। नावाडीह निवासी जगदीश महतो से बात होने पर उन्होंने बताया कि खानदानी पेशा होने के कारण कृषि करने की इच्छा उनमे जगी और कृषि पेशे को क़ायम रखते हुए वो लम्बे वर्षों से सूखी पड़ी ज़मीन पर मेहनत कर धान की फ़सल को खड़ा किए है। अब धान की फ़सल के बाद मक्का ,गेहूँ और सब्जियों की खेती करने की योजना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।