झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिव नारायण महतो ने ममता देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वे ईंट भट्ठा में काम कर रही थी। लेकिन कोरोना को हाराने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया। जिसके कारण उनका काम बंद हो गया है। कुछ रोजगार नहीं है जिसके कारण खाने पिने में बहुत ही दिक्कत हो रही है। इसलिए उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है।