यूं तो वर्षों पहले से ही गुंजरडीह पंचायत के गुंजरडीह गांव में स्वास्थ विभाग द्वारा उप केन्द्र की स्थापना की गई है। जिसे स्वास्थ्य एवं वैलनेस सेंटर का नाम से परिवर्तित कर दिया गया है। यहाँ लगातार ही कई मौतें हो रही हैं। इसके साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण होने पर क्या दवा लेना है और कैसे इन सब बातों की भी कोई जानकारी नहीं है। लोगों को चकित्सा सुविधा के अभाव में अपनी जान गँवानी पड़ रही है
