झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता देव नारायण ने चंद्रपुरा प्रखंड के तुरीयो पंचायत निवासी जो भावी मुखिया प्रत्याशी भी हैं, दुखन महतो से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया का यह कर्त्वय होना चाहिए की वो अपने पंचायत के विकास के लिए सभी जनता को निष्पक्ष हो कर मदद करे। जनता की सभी समस्याओं में उनके साथ रह कर समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करें।इसके साथ ही उन्होंने कहा अगर मैं जनता की सहमति से मुखिया पद के लिए चयनित हुआ तो, जनता की सहमति से गाँव में जिस भी क्षेत्र में कार्य करने की जरुरत होगी। वहाँ कार्य सर्वसम्मति से किया जायेगा।गरीबों के उत्थान के साथ ही सभी योजनाओं का लाभ सब तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा। बेरमो कोयलांचल की गोद में बसा तुरीयो पंचायत ग्रामीणों के विकास में बहुत मददगार हो सकता है। इस क्षेत्र में भी कार्य कर ग्रामीणों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा