गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के झुमरा पहाड के तलहटी में बसा रेडियम गांव के पास घुमावदार मोड़ में एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिला व 6 पुरुष शामिल हैं। गाड़ी में 15 से 20 लोग सवार थे। सभी चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की सीधावारा के अम्बाटोला से झुमरा पहाड के रास्ते रामगढ़ जिला के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटीझरना सांडी एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। यह घटना सोमवार को दिन के लगभग डेढ़ बजे की है। घटना की सूचना पाकर झुमरा पहाड सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमाडेंट एम दोलन मितिय तथा स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजवाया। जहां दो घायलों के नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।