झारखंड राज्य के बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता देव नारायण ने मुखिया पद के भावी प्रत्याशी भुवनेश्वर शर्मा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि किसी भी मुखिया की जिम्मेदारी होती है की अपने पंचायत की जनता के सुःख-दुःख में शामिल हो। उनकी समस्याओं पर विचार करते हुए समाधान का प्रयास करना। इसके साथ ही पंचायत में किसी तरह के विकास कार्य करने हो तो जनता के जरूरत अनुरूप उस कार्य को पूरा करना।मुखिया को निष्पक्षता के साथ सभी जनता की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए।अगर जनता के सहयोग से मुखिया पद के लिए चयनित हुआ तो,सभी वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों को सुचित कर ग्राम सभा का आयोजन करवाने के बाद ही सभी लोगों की सहमति के बाद ही पंचायत के विकास कार्यों का निर्णय लिया जायेगा।इसके साथ ही ग्राम सभा में ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।गाँव की समस्या के समाधान के लिए हमेशा से ही प्रयास किया है। जब मुखिया पद की जिम्मेदारी मिलेगी तो,मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का निराकरण करना ही होगा
