झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने नावाडीह प्रखंड निवासी रामेश्वर महतो जो भलमारा पंचायत के पंचायत स्वयंसेवक हैं उनसे साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन हमेशा किया जाता है और सभी योजनाओं की जानकारी गाँव वासियों को दी जाती है। इसके साथ ही हम सब से सुझाव भी लिया जाता है।पंचायत में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है,तो इसके समाधान के लिए हम पंचायत सचिवालय में मुखिया और पंचायत सचिव को समस्याओं से अवगत कराते हैं।ग्राम पंचायत से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलता है,मनरेगा के तहत उन्हें 100 दिन का रोजगार आसानी से प्राप्त हो जाता है। अभी वर्तमान में भी मनरेगा के तहत कई कार्य हो रहे हैं।इसके साथ ही वृद्धा पेंशन,आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को आसानी से मिल रहा है।साथ ही उन्होंने बताया की मुखिया का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। इसके साथ ही मुखिया को सरकार के द्वारा प्रदत अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। मुखिया व्यवहार कुशल हो जिससे जनता उनसे आसानी से बे झिझक संवाद कर सके।
