राज्य झारखंड के जिला बोकारो के चंदपुरा प्रखंड से नरेश महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि डीलरों की मनमानी से ग्राहक परेशान है।चंद्रपुरा प्रखंड स्थित बंध्यो पंचायत के डीलर के यहाँ से राशन उठाव करने वाले निवासी ने बताया है की प्रत्येक माह राशन वितरण करने में डीलर की गलत रवैय्या रहती है।इनका कहना रहता है की कभी लिंक फेल है तो कभी मशीन की गड़बड़ी तो कभी डीलर ही गायब रहते है।उन्हें एक माह का राशन उठाने के लिए दस दिन का चक्कर लगाना पड़ता है। वहॉ कोरकोट्टा के निवासी का कहना है कि इसके पूर्व लापरवाही करने की जानकारी पंचायत के मुखिया को भी दी गई थी परन्तु खाद्य आपूर्ति पदाधिकारियों की मिलीभगत के कारण किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं की गई।इनका कहना है कि एक ओर सरकार जनता को मुफ्त राशन दिलाने की बात करती है वही दूसरी तरफ अधिकारियों में भरस्टाचार व्याप्त है,इसी के साथ कई बार राशन देने में भी भारी कटौती कर ली जाती है।