जिला बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के सात एटीएम का परिचालन सात दिनों से बंद है।चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत सात एटीएम मौजूद है तथा इस क्षेत्र की आबादी तथा ग्राहकों की सुविधा के लिए केंद्र खोले गए है ताकि ग्राहकों को लेन-देन की सुविधा मुहैया हो सके लेकिन एटीएम का परिचालन सात दिनों से बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही एटीएम का सटर बंद कर गार्ड मौजूद रहते है तथा वहाँ के लोगों द्वारा पूछे जाने पर कहा जाता है कि एटीएम में पैसे नहीं है.ऐसी स्थिति में लोगो को दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने में काफी परेशानी हो रही है।