झारखण्ड राज्य के चंदरपुरा प्रखंड से नरेश महतो जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य में "पंचायती राज स्वशासन परिषद" का गठन करने के निर्णय पर कहते हैं कि राज्य में "पंचायती राज स्वशासन परिषद" का गठन होने से पंचायतों का विकास तो नही हो पायेगा परन्तु ,भ्रष्टाचारिओं का विकास जरूर होगा।हाल ही में चंद्रपुरा प्रखंड के बंदियों पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण किया गया,जो ग्रामीण विकास विभाग झारखण्ड सरकार की तरफ से किया गया था। सामाजिक अंकेक्षण की टीम ने सम्पूर्ण पंचायत में चल रहे, सभी योजनाओं का जाँच -पड़ताल किया। इस प्रक्रिया से जनता को विश्वास हुआ कि अब वो भ्रष्टाचारियों को सजा दिला सकते हैं,लेकिन दुर्भाग्यवश भ्रष्ट अधिकारिओं के द्वारा ही जन-सुनवाई की गई। "पंचायती राज प्रशासन परिषद" का गठन होने से भी वस्तु-स्थिति में कोई खास बदलाव नही आने वाला है ,क्यूंकि इसकी डोर भ्रष्टाचारियों के हाथ में ही होगी तथा भ्रष्टाचारियों की एक कुर्सी और बढ़ जाएगी।पंचायत की जनता इस उम्मीद के साथ उपस्थित हुए कि, भ्रष्टाचारियों पर क्या कार्यवाही होने वाली है,परन्तु सभा में वो कहावत सिद्ध हुआ "बाप भ्रष्टाचारी ,तो बेटा दुगना भ्रष्टाचारी।
