बिहार राज्य के बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड से संवाददाता मुख़्तार अंसारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी है की झारखंड विकास मोर्चा नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना पर है ।अपनी मांगो के सम्बन्ध में जिला सचिव शोएब अंसारी ने कहा की माननीय विधायक सीएनटी एसपीटी एक्ट शंशोधन वापस लिया जाये।विकलांग एवं वृद्धा पेंशन का नियमित भुगतान किया जाये।अंचल कार्यालय दाखिल-ख़ारिज में धांधली पर रोक लगाए जाये।लघु सिंचाई विभाग द्वारा धांधली पर रोक लगायी जाये। पारा शिक्षक मानदेय वृद्धि तथा स्थाईकरण किया जाये प्रखंड एवं अंचल मुख्यालय में अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का रहना सुनिश्चित किया जाये।