समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में डीसीएलआर अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन कराया। बैठक में उपस्थित 14 वार्ड सदस्यों ने मत विभाजन में भाग लिया। उप मुखिया रुबी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 14 वार्ड सदस्यों ने मत दिए। पर्यवेक्षक के रूप में अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन कराने पहुंचे डीसीएलआर अमित कुमार । इसमें 14 वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के खिलाफ अपना मत दिया है। इसकी जानकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दी गई थी। इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भी दी गई थी। वहां से तिथि निर्धारित होने के पश्चात ही उप मुखिया का चुनाव कराया गया। मत विभाजन में दोनों उप मुखिया के पक्ष में सात-सात मत विभाजन हुआ। दोनों उप मुखिया के बीच ड्रॉ मत विभाजन होने के कारण लाटरी ड्रा रखा गया। लाटरी ड्रा में नया चेहरा के रूप में उपमुखिया बने ममता देवी। अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन में भाग लेने वाले वार्ड सदस्यों के प्रतिनिधि बिजली यादव ने इसे सच्चाई की जीत बनाते हुए सभी वार्ड सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुखिया चंदा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन मौजूद थे।