महागठबंधन के आह्वान पर पटना के गांधी मैदान में आहूत 3 मार्च की संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जन विश्वास महारैली को ऐतिहासिक बनाने के संकल्प के साथ भाकपा-माले ने प्रखंड के धोबगामा व ठहरा गोपालपुर गांव में जन संवाद यात्रा की। इसका नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि महागठबंधन ने अपने 17 महीने के शासनकाल में जनता से किये गए वायदों को पूरा किया है।