कल्याणपुर विधानसभा के उत्तरी भाजपा मंडल के कल्याणपुर पंचायत के घोरनगर गांव में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा चलाया गया। जिसका नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया।जिसमें गाय का पूजा किया गया और किसान को फूल का माला पहनाकर सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मौके पर विधानसभा विस्तारक मोहन प्रसाद निराला, किसान मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष साकेत प्रसाद ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकांत ठाकुर, संतोष कुमार यादव, सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ,रंजीत ठाकुर, अमर राज, कामेश्वर मंडल, महेश ठाकुर आदि मौजूद थे।