विद्यापतिनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के आवास पर मंडल भाजपा विद्यापतिनगर के द्वारा मंगलवार को एक समारोह आयोजित कर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अंगवस्त्र, पाग, माला, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ समझा जाता है, पत्रकारों के द्वारा ही हम सभी को विभिन्न प्रकार की सूचना एवं समाचार प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले पत्रकारों में हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अमर कुमार महतो, राष्ट्रीय सहारा के रत्न शंकर भारद्वाज, हिन्दी दैनिक आज के विकास कुमार पाण्डेय, मीडिया दर्शन के विपिन गिरि एवं दृष्टि न्यूज विद्यापतिधाम के संजीव कुमार झा शामिल हैं। मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल (बिट्टू), भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार राय, प्रवीण कुमार गिरि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।