विद्यापतिनगर। लम्बे समय तक दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवा दे चुके दिनेश कुमार पाण्डेय को विभाग द्वारा बेहतर कार्य के लिए पदोन्नति दी गई है। उन्हें एएसपी बनाया गया है। मूल रूप से कैमूर के रहने वाले डीएसपी दिनेश पाण्डेय करीब तीन वर्षों तक दलसिंहसराय में एसडीपीओ के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। श्री पाण्डेय के बेहतर कार्य प्रणाली तथा उनके द्वारा चलाए जाने वाले ऑपरेशन संस्कार के लिए आज भी क्षेत्र के लोग उन्हें याद करते हैं। पदोन्नति मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है, जिनमें राजीव कुमार, अमित भूषण, रत्न शंकर भारद्वाज, निरंजन मालाकार, विकास कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रमुख चितरंजन साह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, देवेंद्र महतो, रामदयाल झा आदि शामिल हैं।