कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा में रविवार की शाम एनडीए गठबंधन की बिहार में एक बार फिर से सरकार बनते ही जदयू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया।चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने कहा की बिहार में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनी है।जिससे बिहार में विकास कार्य को गति मिलेगी और बिहार तरक्की करेगा।मौके पर भाजपा के महेश चौरसिया, जदयू के मीडिया प्रभारी अनुष कुशवाहा,सूर्यकांत मालाकार,सुशील मालाकार आदि जेडीयू और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।