विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर में पूजा समिति द्वारा प्रस्तावित शत् चण्डी महायज्ञ की तिथि तय होते ही आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। इस महायज्ञ का आयोजन 9-18 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए पूजा समिति के कोषाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से भक्त श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहा है, हाल ही में भव्य मंदिर निर्माण के बाद पूर्व से स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा के स्थान परिवर्तन होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले शत् चंडी यज्ञ सह नव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। आगामी 9 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ इस महायज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी। महोत्सव 10 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक चलेगा। 15 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगा। महोत्सव में कई नामचीन वैदिक, शास्त्री व आचार्यों के साथ साधु, संत, महात्मा को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव की भव्यता के मद्देनजर प्रवचन, धार्मिक सांस्कृतिक संध्या, झूला, अतिथि आवासन, मीना बाजार, बेहतर वाहन पार्किंग, पेयजल आपूर्ति, महिला- पुरुष शौचालय आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।