उत्तर बिहार के जिलों में 11 से 15 नवम्बर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं और मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। कृषि मौसम सेवा डा राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अबधि में 03 से 06 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया और पूर्वा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 70 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।