कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन के सभागार मे शनिवार को रवि महाअभियान सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने की।वहीं कार्यक्रम का संचालन बीएओ अनिल कुमार ने किया। इस दौरान कृषि से जुड़ी विभिन्न योजना की जानकारी दी।इधर रवि महा अभियान से अधिकांश क्षेत्र के किसानों ने कार्यक्रम की सूचना होने से अभिज्ञता जाहिर की है । किसानों की माने तो यह सरकार द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है इसे पदाधिकारीयो द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। जो किसान हित में नहीं है। उनको सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।कार्यक्रम में सिर्फ किसान सलाहकार, खाद बीज व्यवसाई को बुलाकर खानापूर्ति किया जाता है। किसानों को सूचना भी नही रहता है। मौके पर उप प्रमुख दीपक राय, पूर्व आत्मा अध्यक्ष सीताराम शर्मा ,बीडीओ देवेंद्र कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व कर्मी मौके पर उपस्थित रहे।
