उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय: साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।इस दौरान औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की गति से अगले दो तीन दिनों तक पछुवा और उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 70 से 80 व दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 1 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।पूर्वानुमान की अवधि में दिन और रात में तापमान में गिरावट आने के साथ अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री व न्यूतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
