कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बुधवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।जिसमें कल्याणपुर में बरहेता,तीरा, मुक्तापुर, खरसंड पूर्वी आदि जगहों के दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस चौकस बरत रही थी।वही चकमेहसी थाना के 21 जगहों के दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया गया।जिसमें चकमेहसी,सैदपुर,रतनपुर , सोमनाहा सहित 21 जगहों के दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।वही मटियारा स्थित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन आगामी 27 अक्टूबर को किया जाएगा।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में पुलिस तैनात रही।