नवरात्रि के सप्तमी पर शनिवार को दुर्गा पूजा समिति चकमेहसी ने कलश यात्रा निकाली।इसमें 751 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।दुर्गा पूजा चकमेहसी के परिसर से निकली कलश यात्रा विभिन्न मार्ग होते हुए नामापुर स्थित शांति नदी गई। वहां से जल भरने के बाद सभी पूजा स्थल पहुंचे।कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई थी।कलश यात्रा में दुर्गा पूजा समिति के व्यवस्थापक रामबाबू महतो,बिरजू साह,विनोद प्रधान,महेश राय,मुकेश प्रधान,पिंटू महतो,रामचंद्र महतो,उमेश महतो,महेंद्र महतो,दिलीप महतो,अनिल त्रिवेदी,संतोष प्रधान, छोटू,गोपाल महतो,गोपाल सेठ आदि मौजूद थे।