प्रखंड के मधुरापुर टांरा पंचायत के माधोपुर भुआल वार्ड नंबर 04 अवस्थित सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह के निवास स्थान पर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के कार्यकर्ताओ की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता शमशेर अहमद ने की जबकि पर्यवेक्षण जिला संयोजक राम कुमार ने की। बैठक में जिला कमिटी सदस्य कृष्ण कुमार,सत्य नारायण महतो, लाल बाबू कुमार, सुबोध कुमार,गोपाल प्रसाद सिंह, राम चंद्र पासवान समेत कई अन्य नेता कार्यकर्ताओ ने अपना अपना विचार व्यक्त किया । मौके पर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का प्रखंड स्तरीय 13 सदस्यीय प्रखंड संयोजन कमिटी का गठन की गई। जिसका प्रखंड संयोजक मोहम्मद शमशेर अहमद को चुना गया। जबकि प्रखंड सह संयोजक महमूद आलम,विकास कुमार, सैय्यद एकबाल,राज देव सिंह को व सदस्य के रूप में अशोक कुमार सिंह, पन्ना लाल पासवान, नेमो लाल पासवान, पानो देवी, रीना कुमारी, सुरेश पासवान को चुना गया।