महात्मा गांधी के भितिहरवा आश्रम चंपारण से 2 अक्टूबर को शुरू हुई भाई जी सन्देश साइकिल यात्रा शनिवार को चकमेहसी पहुंची। जहां सैदपुर में एकता युवा मंडल सैदपुर के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद मध्य विद्यालय मालीनगर के प्रांगण में एकता युवा मंडल सैदपुर ने संदेश यात्रा में शामिल लोगो के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य विद्यालय मालीनगर के प्राचार्य जयशंकर प्रसाद ने किया।