चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर व सोरमार पंचायत के कई गावों में पिछले तीन दिनो से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान है।बिजली नही रहने से पीने के पानी की किल्लत लोगो को उठानी पड़ रही है।वही मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल बना हुआ है।सबसे अधिक लोगो को परेशानी रात में हो रही है।लोगो को अंधेरे में रात गुजारने की विवशता है। सोरमार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज सहनी ने बताया की सोरमार पंचायत के धोबियाही के पास बिजली पोल बीते दिनों आई आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया था।तभी से बिजली आपूर्ति बाधित है।इसको लेकर बिजली विभाग को सूचित किया गया है।लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त बिजली पोल की मरम्मत नहीं की गई है।
