कल्याणपुर दक्षिणि भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर के अध्यक्षता में लदौरा में बैठक हुई। बैठक में आगामी 8 अक्टूबर को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी का सम्मान समारोह कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम स्थल के लिए लदौरा मध्य विद्यालय का चयन किया गया है।