चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में दो पक्षों में आपसी वीवाद में मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल महिला की पहचान बेलसंडी गांव के रमेश कुमार की पत्नी बेबी देवी (35 वर्ष), बेलसंडी गांव के मोहम्मद मेराज आलम की पत्नी सौम्या सवा ,अफरोज आलम की पत्नी नजराना परवीन (24 वर्ष) शामिल है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राम लखन पंडित ने बताया कि दो महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।
