चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के तकिया टोला से स्थानीय थाने के एएसआई परशुराम सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तकिया गांव निवासी रंजीत दास की पत्नी रेणु देवी को 2.8 लीटर देसी शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज करते हुए न्याय किरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है।