चकमेहसी थाना अंतर्गत करुआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव करुआ निवासी जितेंद्र प्रसाद से अपराधियो ने 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है।वही रंगदारी नही देने के एवज में पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है।इस बाबत पीड़ित जितेंद्र प्रसाद ने चकमेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।आवेदन में बताया गया है की उनसे और उनके परिजन के व्हाट्स ऐप के स्पैम कॉल के माध्यम से अपराधी 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग किया गया है।वही नही देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है।इधर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यवसाई के घर की सुरक्षा के लिए 2 कांस्टेबल व एक चौकीदार को प्रतिनियुक्ति किया है।वही इस संदर्भ में व्यवसाई ने गृह मंत्रालय, डीजीपी,समस्तीपुर एसपी सहित अधिकारियों को त्राहिमाम संदेश भेजा है।संदेश में बताया गया है की वह अनिवार्य सेवा दुग्ध कारोबार से जुड़े है।रंगदारी की धमकी की वजह से परिवार सहित भयक्रांत है और घर पर है।जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।उन्होंने धमकी देने वाले अपराधी की गिरफ्तारी के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
